Article Image
जलभराव क्षेत्रों से बचें, प्रशासन का सहयोग करें: जिला कलेक्टर की अपील
केकड़ी 5 अगस्त: मौसम विभाग द्वारा क्षेत्र में जारी भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए, जिला कलेक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 05, 2024 • 7:26 AM IST
Share This Story
केकड़ी 5 अगस्त: मौसम विभाग द्वारा क्षेत्र में जारी भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए, जिला कलेक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अतिवृष्टि को देखते हुए सतर्क रहें और किसी तरह का जोखिम न उठायें। उन्होंने जलमग्न पुल-पुलियों से होकर वाहन नहीं ले जाने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। किसी भी आपदा की स्थिति में जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 01467-220010 पर सूचित करें।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में जिला प्रशासन अतिवृष्टि को लेकर पूरी तरह सतर्क है और नागरिकों से संयम बरतने और सुव्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। निचली बस्तियों में पानी भरने की स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रशासन तत्पर है और इसमें सहयोग करने का आग्रह किया गया है। अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ग्राम पंचायतों के पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहने हेतु पाबंद किए गए हैं। जिला प्रशासन की अपील है कि सभी नागरिक सतर्क रहें और प्रशासन का सहयोग करें।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement