Article Image
जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए दौड़े चले आए युवा रक्तदाता
केकड़ी राजकीय जिला अस्पताल केकड़ी में ए पॉजीटिव ब्लड की डिमांड अधिक बढ़ जाने और ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव ब्लड की कमी होने के कारण केकड़ी ब्लड बैंक इंचार्ज अभ
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 18, 2024 • 6:49 AM IST
Share This Story
केकड़ी राजकीय जिला अस्पताल केकड़ी में ए पॉजीटिव ब्लड की डिमांड अधिक बढ़ जाने और ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव ब्लड की कमी होने के कारण केकड़ी ब्लड बैंक इंचार्ज अभिषेक पारीक ने जिम्मेदारी को समझते हुए रक्तदान जीवनदान ग्रुप सदारा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं सचिव आशिफ मोहम्मद बागवान को सूचना दी। सूचना मिलते ही श्रीमति शशि कुमारी एवं भुवनेश्वरी स्मारक समिति सावर के सचिव राजेश जांगिड़ तुरंत सावर से केकड़ी के ब्लड बैंक पहुंचकर अपना ए पॉजीटिव ब्लड डोनेट किया ।

रक्तदाताओं के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजेश जांगिड़ ने अपने जीवन काल का 45वां ब्लड डोनेशन किया और आशिफ मोहम्मद बागवान ने भी अपने जीवनकाल का 20वां ब्लड डोनेशन किया और राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती जूनिया निवासी प्रेम देवी कीर को विकट परिस्थिति में ए पॉजीटिव रक्त उपलब्ध करवाया । महिला पैसेंट के परिजनों ने दोनों रक्तवीरों का इस अनुकरणीय सेवा के लिए आभार व्यक्त किया और दुआऐ दी । केकड़ी रक्तकोष विभाग के मुख्य प्रभारी डॉ.अभिषेक पारीक , प्रवीण नागोरिया , लियाकत अली ने अपनी सेवाऐ प्रदान की ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement