Article Image
जयपुर रोड पर कार्रवाई, स्विफ्ट कार से 150.640 किलो डोडा पोस्त बरामद
केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी शहर ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए 150.640 किलोग्राम डोडा पोस्त तथा तस्क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 01, 2026 • 5:34 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी शहर ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए 150.640 किलोग्राम डोडा पोस्त तथा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त की है। शहर थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि पुलिस टीम ने 31 दिसंबर 2025 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर जयपुर रोड स्थित गांव कल्याणपुरा धुवालिया क्षेत्र में कार्रवाई की। मौके पर सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट कार संख्या आरजे 49 सीए 9546 संदिग्ध अवस्था में मिली, जिसकी तलाशी लेने पर डिक्की से काले व पीले रंग के सात प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। वजन करने पर कट्टों में कुल 150.640 किलोग्राम डोडा पोस्त पाया गया, जिसे मौके पर जब्त किया गया।

इस संबंध में वाहन चालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान पुलिस थाना केकड़ी सदर के जिम्मे किया गया है। मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा सहित पुलिस थाना केकड़ी शहर व केकड़ी सदर के रामराज, पंकज, तेजमल, नीरज, महेन्द्र, दिनेश, विवेक, कालूराम ने सराहनीय भूमिका निभाई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement