Article Image
जयपुर टैंकर ब्लास्ट: केकड़ी के सदारा निवासी की दर्दनाक मौत, रावणा राजपूत समाज ने की आर्थिक मदद की मांग
जयपुर-अजमेर रोड पर हुए दर्दनाक एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में केकड़ी के सदारा गांव निवासी गोविंद नारायण राजावत की मौत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया। इस हादस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 20, 2024 • 11:55 PM IST
Share This Story
जयपुर-अजमेर रोड पर हुए दर्दनाक एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में केकड़ी के सदारा गांव निवासी गोविंद नारायण राजावत की मौत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है, जिसमें जयपुर में इलाज के दौरान 32 वर्षीय गोविंद ने दम तोड़ दिया।

परिवार में शोक की लहर:
गोविंद नारायण राजावत के असामयिक निधन से उनका परिवार सदमे में है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। सदारा निवासी गोविंद के निधन की खबर सुनकर समाज और स्थानीय लोगों ने उनके परिवार को सांत्वना दी।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
जानकारी के अनुसार गोविंद बसंत पंचमी फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। शादी की तैयारियों के सिलसिले में वह जयपुर आए थे। उनकी योजनाएं और सपने इस हादसे की आग में जलकर राख हो गए। उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल शोक में बदल गया है।
रावणा राजपूत समाज की मांग:
रावणा राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह इंद्रपुरा ने गोविंद के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मृतक के परिवार को अधिकतम राहत राशि और सरकारी सहायता देने की अपील की है।
जयपुर ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा:
इस भयावह हादसे में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है। 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और इलाज जारी है। हादसे के पीछे भारत पेट्रोलियम टैंकर और ट्रक की भिड़ंत बताई जा रही है, जिससे गैस रिसाव के बाद भयानक धमाका हुआ। केकड़ी क्षेत्रवासियों ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए सरकार से न्याय और सहायता की उम्मीद जताई है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement