Article Image
जनसुनवाई कार्यक्रम: अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर ने ज़मीनी समस्याओं का लिया संज्ञान, दिए त्वरित समाधान के आदेश
केकड़ी- आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने राज्य सरकार के त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत भिनाय उपखंड की ग्राम पंचायत केरोट में ग्राम पंचायत
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 06, 2025 • 5:54 AM IST
Share This Story
केकड़ी- आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने राज्य सरकार के त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत भिनाय उपखंड की ग्राम पंचायत केरोट में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई की। अति जिला कलेक्टर ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त बिजली, पानी, सड़क, आवास, स्वच्छता, पानी लाइन लीकेज, अतिक्रमण, योजनाओं के तहत पात्रता व उससे संबंधित लाभ के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए परिवादियों को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के समस्त प्रकरणों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया जाए। समाधान के लिए आमजन के सुझाव लेकर नियमानुसार कार्य कर प्रकरणों का निस्तारण करें।

जनसुनवाई में कुल 22 परिवाद प्राप्त हुए जिनमे से 7 परिवाद का निस्तारण मौके पर किया जाकर परिवादी को राहत प्रदान की गई तथा शेष परिवादों को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित विभाग को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार झिंगोनिया, तहसीलदार डॉक्टर आस्था शर्मा नायब तहसीलदार सुश्री नीलम राठौड़ प्रोगामर कैलाश चंद व सहायक प्रोग्रामर नरेंद्र गौड़ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement