Article Image
जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
केकड़ी- मोर थाना पुलिस ने एक जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने बड़ी कामयाबी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 20, 2024 • 5:41 AM IST
Share This Story
केकड़ी- मोर थाना पुलिस ने एक जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत प्रकरण संख्या 84/2024 में फरार चल रहे आरोपी धर्मराज और कानाराम को गिरफ्तार किया गया।

31 जुलाई 2024 को प्रार्थी करणा जाट ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र रतनलाल पर दिन के लगभग 11-11:30 बजे घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया। रतनलाल अपने चचेरे भाई कालू को उसके घर छोड़ने के बाद वापस अपने घर जा रहा था, जब 16 लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी और सरियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने रतनलाल को गंभीर रूप से घायल कर मृत समझकर भाग गए। घायल रतनलाल को तुरंत मालपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर में उसका इलाज अभी भी जारी है। प्रकरण संख्या दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपीगण की तलाश की गई और आखिरकार धर्मराज और कानाराम को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. धर्मराज जाट (29 वर्ष) पुत्र शंकरलाल, निवासी घारेडा, पुलिस थाना मोर, जिला केकड़ी।
2. कानाराम जाट (46 वर्ष) पुत्र रायचंद, निवासी घारेडा, पुलिस थाना मोर।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:मुकेश जाट (26 वर्ष) पुत्र शंकरलाल, रामधन जाट (21 वर्ष) पुत्र कानाराम। इन दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।
कार्यवाही टीम: शंकर कडवा, बनवारी लाल, प्रवीण, रामराज, जसोदा, विवेक, और खुशीराम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम की सराहना की गई और उन्हें इस सफल कार्यवाही के लिए बधाई दी गई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement