Article Image
जुनिया में SMC और SDMC प्रशिक्षण: शैक्षिक योजनाओं और सामुदायिक सहयोग पर जोर
जुनिया, 09 अक्टूबर 2024: पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनिया में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) और विद्या
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 09, 2024 • 5:34 AM IST
Share This Story
जुनिया, 09 अक्टूबर 2024: पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनिया में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) और विद्यालय विकास प्रबंधन समिति (SDMC) के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य SMC और SDMC के सदस्यों की क्षमता वृद्धि करना और विद्यालय विकास में उनकी महत्ती भूमिका को समझाना था।

प्रशिक्षण के दौरान समग्र शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी गई। पंचायत क्षेत्र के चार विद्यालयों के 24 सदस्यों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। संस्था प्रधान पप्पूलाल रैगर ने सामुदायिक गतिशीलता, शैक्षिक उपलब्धि, और समग्र शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। दक्ष प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह शक्तावत ने SMC और SDMC के गठन, सदस्यता, कार्यप्रणाली, और विद्यालय विकास में उनके योगदान पर जानकारी दी।

दक्ष प्रशिक्षक सत्यनारायण वैष्णव ने स्वच्छ विद्यालय, नामांकन और ठहराव, विद्यालय विकास योजना, और सामाजिक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अध्यापक वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने निःशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 और राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।सेवानिवृत्त शिक्षाविद श्याम सुंदर शर्मा ने विद्यालय के ढांचागत विकास, बाल संरक्षण, आदर्श विद्यालय योजना, और मॉडल विद्यालय के बारे में विस्तार से बताया। विधायक प्रतिनिधि और पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष इन्द्रनारायण गुर्जर ने पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों की भौतिक स्थिति की समीक्षा की और कक्षा-कक्षों की कमी व मरम्मत के प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही क्षेत्रीय विधायक के समक्ष कक्षा-कक्षों की स्वीकृति और मरम्मत बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे।

प्रशिक्षण शिविर में ग्राम के सभी विद्यालयों के प्रतिनिधि, पूर्व सरपंच, और अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख प्रतिभागियों में दुर्गा लाल मेघवंशी, श्याम सुंदर शर्मा, फकीर चंद माली, कमलेश कुमार सैनी, और भंवर लाल वर्मा जैसे गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement