Article Image
जन्मदिन पर अनोखी पहल: वृद्ध महिलाओं को सहारा और जरूरतमंदों को वस्त्र भेंट
केकड़ी- आज केकड़ी निवासी अंजू आचार्य समाजसेविका एवम ब्यूटीशियन का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया गया। लोग अपने जन्मदिन पर केक काटकर, पार्टी करते हैं। और अनाव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 11, 2025 • 9:12 AM IST
Share This Story
केकड़ी- आज केकड़ी निवासी अंजू आचार्य समाजसेविका एवम ब्यूटीशियन का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया गया। लोग अपने जन्मदिन पर केक काटकर, पार्टी करते हैं। और अनावश्यक खर्च करते हैं। इसी बीच केकड़ी के आचार्य परिवार की पुत्रवधू श्री मति अंजू आचार्य ने अपना जन्मदिन वृद्ध महिलाओ को स्टील की छड़ी देकर, उनका आशीर्वाद लेकर अनूठे अंदाज में मनाया।



समारोह में चन्द्र प्रभु नगर केकड़ी मे वृद्ध महिलाओ को स्टील की छड़ी वितरीत की गई। इस अवसर पर आचार्य परिवार की मुखिया शांति देवी, अंजू आचार्य, ज्योति बाला, दीपा भगतानी आदि उपस्थित थे। साथ ही भीलवाडा मे आचार्य परिवार ने जरुरतमंद लोगो, बच्चो को स्वेटर व वस्त्र उपलब्ध करवाए। भीलवाडा मे आयोजित कार्यक्रम में प्रबोधक धर्मचंद आचार्य, समाजसेविका आशा जाट जापरपुरा, मांडलगढ़, युवा कॉलेज नेत्री नीतू जाट, स्माजसेविका रेणु जैन उपस्थित थे। सभी ने जरूरतमंद बच्चों, को स्वेटर व आवश्यकतानुसार वस्त्र उपलब्ध करवाए।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement