Article Image
जगद्गुरु रामदयाल महाराज के सान्निध्य में रामस्नेही वाटिका का लोकार्पण
केकड़ी- अन्तर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रधान पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगद्गुरु श्री श्री 108 स्वामी रामदयाल महाराज के पावन कर कमलों से एव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 14, 2025 • 4:25 AM IST
Share This Story
केकड़ी- अन्तर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रधान पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगद्गुरु श्री श्री 108 स्वामी रामदयाल महाराज के पावन कर कमलों से एवं विधायक के मुख्य आतिथ्य मे शुक्रवार को सायं पुरानी केकड़ी सुरज पोल गेट बाहर अन्तर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय की नवनिर्मित रामस्नेही वाटिका का भव्य लोकार्पण किया तथा मंगल प्रवेश पर श्रद्धालुओं ने बिछाए पलक पावड़े।इस दौरान संपूर्ण परिसर राम नाम के जयकारों से गुंजायमान रहा।

आचार्य रामदयाल का केकड़ी में प्रवेश शुक्रवार को रात्रि 8:15 बजे पथवारी पर हुआ।आचार्य के प्रवेश पर श्रद्धालुओं ने पलक पावड़े बिछा दिए। आचार्य रामदयाल का गाजे-बाजे से श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मंगल प्रवेश जुलूस निकाला।जयकारों के साथ पधारावणी की गई। आचार्य रामस्नेही वाटिका पहुंच कर के द्वारा फीता खोल कर रामस्नेही वाटिका का लोकार्पण किया गया।श्रद्धालुओं द्वारा रामचरण महाराज के एवं राम राम के जयकारों से वाटिका को गूंजायमान कर दिया। आचार्य रामदयाल महाराज एवं संत जगबल्लभ राम आदि संतगण के द्वारा वाटिका का अवलोकन किया गया।

रामदयाल महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन में शरीर में अनेकों विकार से भरा हुआ है। इन विकारों को दूर करने के लिए गुरु के चरणों में शीश रखने से मनुष्य के विकार दूर होते हैं, जीव को शरणागति लेनी पड़ेगी। महापुरुषों ने गुरु परंपरा चलाई गुरु परंपरा के आधार पर यह व्यवस्था चलाई गुरु महाराज शिष्यों के कल्याण हेतु उनको उपदेश ,सद्बुद्धि देते आए हैं और गुरु के उपदेशों का जिन्होंने पालन किया उनका उद्धार हुआ है। उनकी नैया पार हुई है। जिस तरह परमात्मा हमारी एक-एक सांस को चल रहा है हमें भी परमात्मा का ध्यान रखते हुए हमें भी ईश्वर का नाम प्रति क्षण सुमिरन करते रहना चाहिए। प्रभु नाम सुमिरन से हमें सद्गति मिलती है।

विशाल आयोजन में शंकर माली, रामजस माली,तुलसीदास विजय रामस्वरूप माली, श्याम सुंदर,गंगाराम माली, शंकर पेंटर, बरदाजी माली, शोभागमल ,भगवानजी शाक्य, रामावतार माली, मोनू माली, राजू माली,कैलाश विजय, राजेंद्र विजय, कालू माली, भूरा , गंगाराम माली, महिला मण्डल की गीता देवी, सुशीला देवी, भोली बाई, मीरा देवी, मैना देवी, पिंकी, सरिता, सुमन, सरोज, सोनिया, लाड बाई, निर्मला, मानी बाई, सूरज बाई,आशा,आदि ने अपनी सेवा प्रदान आयोजन को सफल बनाया।

रामद्वारा सत्संग सेवा समिति के प्रमुख रामगोपाल सेनी एवं आनंदीराम सोमानी ने बताया कि एक करोड़ की लागत से रामस्नेही वाटिका का निर्माण किया गया है । इस मे धर्मसभा,धार्मिक आयोजन, एवं आमजन के व्यक्तिगत आयोजन के लिया 60 गुणा 90का विशाल डोम बनाया गया है। आधुनिक सुविधा युक्त 40बाई 60 का रसोई घर, महिला पुरुषों की अलग अलग शौचालय, शुद्ध पानी,की सुविधा, व निवास के लिए कमरे का भी निर्माण किया गया हैं । वाटिका बनने से शहर के नागरिकों को कोई भी आयोजन करने में मिल का पत्थर साबित होगी ।कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच ने किया
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement