केकड़ी, 14 दिसंबर 2024- छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने व छात्रों के हक़ों को बचाने को लेकर प्रदेश में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता शुभम रेवाड़ व जाबेर खान छात्र प्रतिनिधि एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर के नेतृत्व में निकाली जा रही छात्र क्रांति पदयात्रा आज केकड़ी ज़िला मुख्यालय पर पहुँची। छात्र नेता प्रणव माथुर ने बताया की ज़िला मुख्यालय पर जगह - जगह केकड़ी वासियों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा का स्वागत किया।


इस अवसर पर केकड़ी से छात्र नेता धीरज चौधरी, खुशीराम चौधरी, पार्षद नदीम अख्तर, आनंद सैनी, आशीष प्रजापत, गौरव पाराशर, डीके मीणा, प्रमोद सैनी, हंसराज गुर्जर सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।