Article Image
छात्रों ने थाने का निरीक्षण कर जाना कानून व्यवस्था और पुलिस की जिम्मेदारियां
केकड़ी- बीएनपी ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली। इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 25, 2025 • 6:27 AM IST
Share This Story
केकड़ी- बीएनपी ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली। इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक कुसुमलता मीणा, एएसआई शंकरलाल खींची और अन्य पुलिसकर्मियों ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं को थाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई, जिसमें मालखाने का अवलोकन, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, डिजिटलाइजेशन और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की जानकारी शामिल थी। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया को भी समझा।

पुलिस स्टाफ ने विद्यार्थियों को पुलिस वर्दी, पदानुक्रम और आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर भी सिखाए। इस दौरान सभी प्रभारियों ने बच्चों के सवालों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।


कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला। विद्यालय के इंचार्ज अंकित पांडे ने इस कार्यक्रम को छात्रों के लिए एक बेहतरीन अनुभव बताते हुए कहा कि इससे बच्चों को पुलिस व्यवस्था को समझने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का अवसर मिला।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement