Article Image
छगन कंवर राठौड़ का निलंबन, उर्वशी जैन को सौंपा सरवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष पद का कार्यभार
सरवाड़। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने नगर पालिका सरवाड़ की अध्यक्ष पद पर बड़ा फैसला लेते हुए उर्वशी जैन को अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश के अनुसा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 05, 2024 • 5:33 AM IST
Share This Story
सरवाड़। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने नगर पालिका सरवाड़ की अध्यक्ष पद पर बड़ा फैसला लेते हुए उर्वशी जैन को अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश के अनुसार यह नियुक्ति 60 दिनों के लिए की गई है या राज्य सरकार के अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

निलंबन के बाद नियुक्ति
स्वायत्त शासन विभाग के आदेश के अनुसार पूर्व अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ को राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 50 के तहत उनके पद से निलंबित कर दिया गया। अध्यक्ष का पद अनारक्षित वर्ग महिला श्रेणी के लिए निर्धारित है जिसके तहत वार्ड संख्या 18 की पार्षद उर्वशी जैन को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया है।
राजनीतिक हलचल और खुशी की लहर
जैन की नियुक्ति के साथ ही भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे सरवाड़ के विकास और स्वच्छ प्रशासन की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। उर्वशी जैन के आदेश जारी होने के तुरंत बाद समर्थकों ने जश्न मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement