केकड़ी- पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल  के सुपरविजन में चोरी व नकबजनी से सम्बन्धित विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी थाना सरवाड की टीम ने कार्यवाही करते हुये आरोपी शुभम सोनी को गिरफ्तार किया।


12 फरवरी 2024 प्रार्थी अपने परिजन के साथ पुष्कर शादी में सम्मिलित होने के लिए गए हुए थे। वापस शादी से लौटे तो समेलिया गांव अपने घर पर अज्ञात चोरो द्वारा मौका पाकर प्रार्थी के मकान एंव कमरो के ताले तोडकर अन्दर घुस गए एंव कमरें मे रखी लोहे की आलमारी से 1,76,000 / हजार रूप्ये, यानि लगभग 8 तोला सोने के जेवरात एंव 1 किलो 600 ग्राम चान्दी की सामग्री एंव नगद रकम अज्ञात चोर चुरा कर ले गए।


 प्रकरण गम्भीर चोरी का होने से टीम गठित कर चोरी की वारदात करने वाले शातिर नकबजन सत्नारायण उर्फ सत्या पुत्र किशनलाल जाति बागरिया उम्र 25 साल निवासी ग्राम सुरजपुरा एवम सोनु उर्फ सोन्या पुत्र लादु जाति बागरिया उम्र 26 साल निवासी ग्राम सापुन्दा पुलिस को पूर्व मे गिरफ्तार कर केन्द्रिय कारागृह अजमेर से जरिये प्रोडक्सन वारन्ट के गिरफ्तार किया।  गहनता से अनुसंधान कर पुछताछ की तो सोने के जेवरात करीबन 8 तोला एवम चांदी के जेवरात करीबन 1 किलो चोरी कर आरोपी शुभम सोनी पुत्र शंकरलाल सोनी निवासी ग्राम सापला को बैचान करना बताने पर मुल्जिमो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे केन्द्रिय कारागृह अजमेर भिजवाया जाकर चोरी का माल खरीद ने वाले शुभम सोनी की तलाश कि गई । टीम द्वारा तलाश कर शुभम सोनी पुत्र शंकरलाल सोनी उम्र 26 साल निवासी ग्राम सापला को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय मे पेश कर पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर गहनता से अनुसंधान कर आज संबंधित न्यायालय मे पेश कर केन्द्रिय कारगृह अजमेर मे दाखिल करवाया गया है। 


विनीत कुमार बंसल पुलिस अधीक्षक, रामचन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्षित शर्मा पुलिस उप अधीक्षक के सुपरविजन में विशेष अभियान के तहत पुलिस कार्यवाही टीम में सत्यवान सिंह थानाधिकारी थाना सरवाड, रामधन सउनि पुलिस थाना सरवाड, दातारसिंह (विशेष योगदान), हरिराम का विशेष योगदान रहा।