Article Image
चारागाह भूमि पर अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई, 150 टन बजरी जब्त
सावर- अधीक्षण खनि अभियंता जे.के. गुरू बख़्शानी, अजमेर एवं सहायक खनि अभियंता मनोज कुमार तँवर के निर्देशन में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्र
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 12, 2025 • 3:33 AM IST
Share This Story
सावर- अधीक्षण खनि अभियंता जे.के. गुरू बख़्शानी, अजमेर एवं सहायक खनि अभियंता मनोज कुमार तँवर के निर्देशन में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने 11 दिसंबर 2025 को ग्राम मेहरूकला, तहसील सावर में गौशाला के पास चारागाह भूमि पर अवैध रूप से खनन कर एकत्रित की गई लगभग 150 टन बजरी को ज़ब्त किया।

ज़ब्त की गई बजरी को खनन पट्टा धारक की सहायता से टीपी प्वाइंट मेहरूकला पर डलवाया गया, जिसे नियमानुसार बाद में नीलाम किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान खनि कायदेश कौशल शर्मा तथा बोर्ड होमगार्ड का जाप्ता मौके पर मौजूद रहा। खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement