Article Image
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए आवेदन आमंत्रित
केकड़ी, 24 फरवरी- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 13 पदों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिला
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 24, 2025 • 8:54 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 24 फरवरी- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 13 पदों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में 4, स्थाई लोक अदालत में 2, तालुका विधिक सेवा समिति ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी, नसीराबाद, बिजयनगर, पुष्कर एवं सरवाड़ में एक-एक कुल 13 पदों के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवाएं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सेवानिवृत्त अथवा प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

इसके लिए अंतिम तिथि गुरुवार 27 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक है। निर्धारित प्रपत्रा में आवेदन डिस्ट्रीक्ट्स ईकोर्ट्स अजमेर की वेबसाईट से प्राप्त कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ई-मेल आईडी dlsa1ajmer@gmail.com पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजना होगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement