Article Image
चेक अनादरण मामले में फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
केकड़ी, 28 अगस्त - पुलिस थाना केकड़ी शहर ने चेक अनादरण प्रकरण में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। चेक अनादरण के मामलों म
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 28, 2025 • 5:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 28 अगस्त - पुलिस थाना केकड़ी शहर ने चेक अनादरण प्रकरण में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। चेक अनादरण के मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी सत्यनारायण पुत्र गोमा लुहार (40), निवासी प्रतापपुरा बोरड़ा, थाना शाहपुरा जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी विपुल पटेल बनाम सत्यनारायण धारा 138 एन.आई. एक्ट में स्थायी वारंटी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। कार्यवाही में थाना केकड़ी शहर की थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, कांस्टेबल महेन्द्र और राजेन्द्र शामिल रहे।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement