Article Image
चेक अनादरण मामले में पांच साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
केकड़ी जिले में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पांच वर्षों से चेक अनादरण मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी महावीर बैरवा को गिरफ्तार कर लिया है। अ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 05, 2024 • 6:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी जिले में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पांच वर्षों से चेक अनादरण मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी महावीर बैरवा को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के नेतृत्व में इस अभियान को अंजाम दिया गया। महावीर बैरवा जो कि 2019 से चेक अनादरण के प्रकरण में फरार था पर माननीय न्यायालय एसीजेएम केकड़ी ने दो स्थायी वारंट जारी किए थे। महावीर, 45 वर्षीय निवासी ग्राम रैण, थाना भिनाय, जिला केकड़ी, करीबन पांच वर्षों से इस मामले में पुलिस की गिरफ्त से दूर था। परंतु विशेष अभियान के दौरान पुलिस थाना भिनाय की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में पुलिस थाना भिनाय के थानाधिकारी ओमप्रकाश और उनकी टीम के सदस्यों - ओमसिंह, सुरेश और मंजीत सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement