Article Image
चेक अनादरण मामले में आरोपी को एक वर्ष का कारावास और 5.15 लाख रुपये प्रतिकर का आदेश
केकड़ी, अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट संख्या एक के न्यायालय ने चेक अनादरण के आरोपी सोजी राम धाकड़ को एक वर्ष का साधारण कारावास और 5,15,000 रुपये का प्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 15, 2024 • 10:54 AM IST
Share This Story
केकड़ी, अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट संख्या एक के न्यायालय ने चेक अनादरण के आरोपी सोजी राम धाकड़ को एक वर्ष का साधारण कारावास और 5,15,000 रुपये का प्रतिकर देने का आदेश दिया है। आरोपी सोजी राम धाकड़, जो कि धाकड़ रेडीमेड, बालाजी कॉम्प्लेक्स, सब्जी मंडी, केकड़ी जिला के निवासी हैं, पर परिवादी सुमित कुमार जैन ने घरेलू खर्च हेतु 4,73,000 रुपये उधार लेने का आरोप लगाया था।

सुमित कुमार जैन ने माननीय न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत करते हुए कहा कि सोजी राम ने उधार की राशि के बदले आईसीआईसीआई बैंक शाखा केकड़ी का एक चेक दिया था। जब सुमित ने उक्त चेक को बैंक में प्रस्तुत किया, तो खाते के बंद होने के कारण चेक लौटा दिया गया। सुमित कुमार जैन के अधिवक्ता निर्मल चौधरी ने अदालत में तर्क दिया कि सोजी राम ने जानबूझकर खाता बंद किया, जो कि परिवादी के साथ बेईमानी और धोखाधड़ी है, और यह नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है।
इन तर्कों से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय ने सोजी राम धाकड़ को एक वर्ष का साधारण कारावास और 5,15,000 रुपये सुमित कुमार जैन को प्रतिकर के रूप में देने का आदेश पारित किया है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement