Article Image
चिकित्सा विभाग की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
केकड़ी 8 मई। पहचान पोर्टल की जानकारी व ई-साईन की पेंडेन्सी को शून्य करने के लिए बुधवार को चिकित्सा विभाग द्वारा जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई । आयोजना
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 08, 2024 • 5:49 AM IST
Share This Story

केकड़ी 8 मई। पहचान पोर्टल की जानकारी व ई-साईन की पेंडेन्सी को शून्य करने के लिए बुधवार को चिकित्सा विभाग द्वारा जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई । आयोजना विभाग जयपुर द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना एवं जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला वीसी के माध्यम से आयोजित की गई।

जिला नॉडल अधिकारी एवं ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी श्री सुशील खींची ने बताया कि कार्यशाला में पोर्टल से संबंधित जानकारी से अवगत करवाया गया । राज्य सरकार द्वारा पोर्टल पर ई-साईन की पेंडेन्सी को गंभीरता से लिये जाने की जानकारी दी और पेंडेन्सी को शून्य तक लाने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , चिकित्सा विभाग के अधिकारीयों के साथ पहचान पोर्टल पर कार्य करने वाले कर्मचारियों ने भाग लिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement