Article Image
गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए केकड़ी में चलाया गया अभियान
केकड़ी, 11 फरवरी 2025- केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, जिला कलेक्टर अजमेर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजमेर के निर्देशों और मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत प्रहाने
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 11, 2025 • 2:24 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 11 फरवरी 2025- केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, जिला कलेक्टर अजमेर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजमेर के निर्देशों और मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत प्रहानेड़ा और निमोद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति केकड़ी के विकास अधिकारी दिशी शर्मा ने ग्राम सभा के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

ग्राम पंचायत की ओर से सफाई कर्मियों को मास्क, ग्लव्स, हेड कैप और जैकेट का वितरण किया गया। इसके बाद ग्राम में स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें जहां-जहां कचरा फैला था, वहां सफाई की गई। जहां कीचड़ था, वहां सफाई सुधार हेतु प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, सड़कों के किनारे पड़ी रोडियों को हटाने के आदेश दिए गए और घर-घर कचरा संग्रहण के लिए ठेकेदार को नियमित रूप से कचरा उठाने के निर्देश दिए गए। नालियों एवं सड़कों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे पूरी ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रहानेड़ा की सरपंच लाडा देवी, ग्राम विकास अधिकारी दीपक पाटीदार, ग्राम पंचायत निमोद की सरपंच सुशीला मेरोटा, ग्राम विकास अधिकारी नंदकिशोर मीणा और स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजकुमार कीर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement