Article Image
गिरवरपूरा ग्राम पंचायत में जनसुनवाई: अति जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश
सावर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिरवरपूरा में राज्य सरकार के जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत अति जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी ने जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान आमज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 06, 2025 • 7:13 AM IST
Share This Story
सावर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिरवरपूरा में राज्य सरकार के जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत अति जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी ने जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान आमजन की विभिन्न परिवेदनाओं को सुनते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को त्वरित राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

अति जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को बिजली, पानी, सड़क, आवास, स्वच्छता, पानी लाइन लीकेज, अतिक्रमण और योजनाओं के लाभ से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी प्रकरणों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज कर आमजन के सुझावों के अनुसार समाधान करने को कहा।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा सिंह, तहसीलदार भगवती प्रसाद, विकास अधिकारी चिरंजीलाल, बीसीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता, सूचना सहायक रोहिताश मीणा और कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग/जल अभियांत्रिकी विभाग सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अति जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही, आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने और समयबद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी, जिन पर तत्परता से कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement