Article Image
ग्राम पंचायत खवास में त्रिस्तरीय जनसुनवाई, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं
केकड़ी। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को ग्राम पंचायत खवास में अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 04, 2025 • 4:14 AM IST
Share This Story
केकड़ी। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को ग्राम पंचायत खवास में अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई एवं संपर्क समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की परिवेदनाओं को सुनकर उनका मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया।

जनसुनवाई के दौरान कुल 8 परिवाद प्रस्तुत हुए, जिन पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सकारात्मक और शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों, निर्माणाधीन मार्ग कार्यों, आधार कार्ड सुधार, राशन वितरण, सामाजिक पेंशन, अतिक्रमण, नाली निर्माण, वार्डों में स्वच्छता और आवासीय पट्टों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से तत्काल निस्तारण करवाने की हिदायत दी।इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी, विकास अधिकारी दिशी शर्मा, नायब तहसीलदार अर्पिता चौधरी सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement