Article Image
ग्राम पंचायत कोहड़ा में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
केकड़ी- राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कोहड़ा के आईटी सेंटर में उपखंड स्तरीय रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रशिक्षु आईएएस महिमा क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 31, 2025 • 6:03 AM IST
Share This Story
केकड़ी- राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कोहड़ा के आईटी सेंटर में उपखंड स्तरीय रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रशिक्षु आईएएस महिमा कसाना एवं उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रात्रि चौपाल के दौरान उपखंड अधिकारी द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

इस दौरान चारागाह में बसे परिवारों ने आबादी भूमि आवंटन की मांग रखी, जबकि चौपाल में कुल 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार भोपाल सिंह ने किसानों को कृषि गिरदावरी ऐप की जानकारी दी, जिससे वे अपनी फसल संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकें। पशुपालन विभाग द्वारा पशु बीमा योजना की जानकारी दी गई, जबकि अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश सिंह गुर्जर ने आवास प्लस सर्वे के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र परिवारों को इसमें जोड़ने हेतु ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement