Article Image
ग्राम धून्धरी में अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार: केकड़ी सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, 64 पव्वे देशी शराब जब्त
केकड़ी- केकड़ी सदर थाना पुलिस ने ग्राम धून्धरी की सरहद से एक आरोपी को 64 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 जनवरी 2025 को टा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 31, 2025 • 4:56 AM IST
Share This Story
केकड़ी- केकड़ी सदर थाना पुलिस ने ग्राम धून्धरी की सरहद से एक आरोपी को 64 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 जनवरी 2025 को टास्क ऑपरेशन और लोकल स्पेशल एक्ट के तहत की गई।

गस्त के दौरान पुलिस टीम गणेशपुरा पहुंची, जहां मुखबिर से सूचना मिली कि गणेशपुरा-धून्धरी रोड स्थित खाल की पुलिया के पास एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब न देने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें 64 पव्वे देशी शराब बरामद हुई।पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोराज मल मीना व वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में नाहरसिंह उप निरीक्षक (थानाधिकारी, पुलिस थाना केकड़ी सदर) के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने भंवरलाल पुत्र बंशीलाल (उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम धून्धरी, थाना केकड़ी सदर, जिला अजमेर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 21/25 में धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी नाहरसिंह, सम्पतराज, रामराज और महेंद्र शामिल रहे। केकड़ी सदर थाना पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे इस तरह के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने में सफलता मिल रही है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement