Article Image
ग्राम डाबरकलां में संत श्रवण दास महाराज के सानिध्य में सत्संग समारोह, भजनों और धार्मिक उल्लास से गूंजा वातावरण
ग्राम डाबरकलां में रेगर समाज द्वारा बीती रात गुरु संत श्रवण दास महाराज के सानिध्य में सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेगर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 05, 2025 • 7:41 AM IST
Share This Story
ग्राम डाबरकलां में रेगर समाज द्वारा बीती रात गुरु संत श्रवण दास महाराज के सानिध्य में सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेगर महासभा के जिला उपाध्यक्ष गुदड़मल जगरवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आपसी प्रेम व मेल जोल के साथ समाज में एकता कायम होती है।तथा संतों की वाणी का अनुसरण कर सत्य के मार्ग पर चलने से जीवन सफल हो जाता है। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा बाबा रामदेव महाराज के मंदिर में दीप प्रज्वलन कर आरती की गयी। किशनगढ़ से आए संत बन्नाराम महाराज द्वारा गणेश वंदना व मंगलाचरण के साथ सत्संग समारोह का शुभारंभ किया गया।

संत लादुराम काछोला व फूलचंद महाराज देवली कहा कि कलयुग में भगवान प्राप्ति के लिए सत्संग का ही सहारा है सत्संग हमारे विविध तापों को दूर कर हमें ईश्वर के निकट ले जाने वाला है।कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि रेगर महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी महावीर कांसोटिया,बद्री लाल गुर्जर, महावीर गुर्जर आदि का सत्संग समिति पदाधिकारी रामदेव डांगरीवाल,पप्पू लाल कांसोटिया,पाँचू लाल पुजारी रामस्वरूप बदलोदिया,शिवराज डांगरीवाल ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया।

देवली से आए महंत मोतीलाल, किशनगढ़ के संत भंवरलाल मंडोलिया,करकेडी के कैलाश दास,मांडोलव भादूराम कांसोटिया,कादेड़ा के गोपाल दास,सरसिया के सीताराम, पंनवाड़ के रामदेव दास,बोटुंदा के प्रेमदास आदि सहित संतों ने गुरु महिमा ईश्वर महिमा व भक्ति महिमा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। वही जैतपुरा से आई नन्हीं गायका मीनाक्षी व भावेश वर्मा ने "मारे कांटो लाग्यो रे सत्संग को खटक रहयो दिन-रात......." की शानदार भजन प्रस्तुति दी। सत्संग के दौरान विभिन्न गांव से आई भजन मंडलियों ने भी धार्मिक भजन प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद कांसोटिया केकड़ी ने किया। सत्संग के अंत में ब्रह्म मुहूर्त में बाबा रामदेव की महा आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान गजानंद कांसोटिया,शिवराज डागरीवाल,बुद्धि प्रकाश तुनगारिया,कमलेश कांसोटिया, मुकेश डांगरीवाल,गोपाल कांसोटिया आदि ने सहयोग किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement