Article Image
गाय की टक्कर ने खोली तस्करों की पोल, कार से मिला मादक पदार्थ, दो डोडा पोस्त तस्कर गिरफ्तार
केकड़ी- सावर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर 78 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्यो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 28, 2025 • 5:53 AM IST
Share This Story
केकड़ी- सावर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर 78 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराज मीणा एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निर्देशन में की गई।सावर थानधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि 10 सितंबर 2023 को सावर थाना क्षेत्र के शाहपुरा गेट के पास एक अल्टो कार द्वारा एक गाय को टक्कर मारने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में चालक नहीं मिला। जांच के दौरान कार से चार प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए गए जिनमें कुल 78 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। इस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार व मादक पदार्थ को जब्त किया गया।

पुलिस ने मामले में प्रारंभ में नारायणलाल गवारिया निवासी खाचरोल को गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों लक्ष्मण मीणा निवासी देवीसिंह का खेडा व लोकेश कुमार सुथार निवासी पिताजी का खेडा दोनों थाना माण्डलगढ़, जिला भीलवाड़ा को चिन्हित किया गया। तकनीकी मदद व आसूचना संकलन के माध्यम से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी डोडा पोस्त की खेप लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में एक्सीडेंट होने के कारण वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं नारायणलाल गवारिया इन तस्करों को एस्कॉर्ट कर रहा था। तीनों से मादक पदार्थ खरीद-फरोख्त संबंधी पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा, कांस्टेबल शिवप्रकाश, छोटूराम, प्रदीप, विजय व मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement