Article Image
गुप्त नवरात्रि पर मां वन दुर्गा प्रतिमा की पुनः स्थापना सप्तशती पाठ, वैदिक अनुष्ठानों व कलश यात्रा से गूंजा पूरा क्षेत्र
केकड़ी। नगर के पुरानी केकड़ी स्थित मां वन दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिमा पुनः स्थापना महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के स
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 04, 2025 • 6:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी। नगर के पुरानी केकड़ी स्थित मां वन दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिमा पुनः स्थापना महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। पूरे नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती, देवी कवच, अर्गला स्तोत्र एवं सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का सस्वर पाठ हुआ। साथ ही “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” जैसे बीज मंत्रों की गूंज से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। रात्रिकालीन हवन यज्ञ में विधिपूर्वक आहुतियां समर्पित की गईं। समापन दिवस पर पूर्णाहुति के साथ यह दिव्य अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।

आयोजक गणेश लाल दाधीच ने बताया कि यह संपूर्ण अनुष्ठान पं. मुरलीधर दाधीच के मार्गदर्शन में हुआ। हवन यज्ञ में यजमान के रूप में नवल दाधीच, अंकिता दाधीच, प्रख्यात कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच, मधुलिका दाधीच, ज्ञानप्रकाश दाधीच, सरिता शर्मा, दीपक दाधीच, शिप्रा दाधीच, सत्य प्रकाश तिवारी, प्रदीप दाधीच, श्यामलाल तिवारी, ओमप्रकाश ओझा, नवीन ओझा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे वैदिक अनुष्ठान का आचार्यत्व आचार्य विष्णु दत्त दाधीच ने निभाया। उनके नेतृत्व में पं. गणेश दाधीच, पं. हरीश शर्मा, पं. राजू शर्मा और पं. शुभम शर्मा सहित विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान सम्पूर्ण श्रद्धा व विधिपूर्वक सम्पन्न कराए। समापन दिवस की सुबह भगवान श्री चारभुजानाथ के दरबार से वरुण पूजन उपरांत श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली। भजन कीर्तन और गीत गाते हुए महिलाएं कलश धारण कर गंतव्य पहुंची.
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement