Article Image
गांजा तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया 2 किलो गांजा
केकड़ी- केकड़ी सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 28, 2025 • 6:17 AM IST
Share This Story
केकड़ी- केकड़ी सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोराज मल मीना और वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी नाहरसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने सरहद गांव काचरिया में संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी रामनारायण उर्फ कादर (50 वर्ष, पुत्र कालूराम, निवासी पुराना कादेड़ा, केकड़ी) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
केकड़ी सदर थानाधिकारी नाहरसिंह ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस थाना सावर के थानाधिकारी बनवारीलाल मीणा द्वारा जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में सदर थानाधिकारी नाहरसिंह, हेड कांस्टेबल सम्पतराज, कांस्टेबल केदारसिंह, हितेश, कैलाश और विजयसिंह शामिल रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement