Article Image
खिरिया के विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र पर जिला कलक्टर का दौरा, सुधार हेतु निर्देश
केकड़ी, 5 दिसंबर। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने गुरुवार को ग्राम पंचायत खिरिया में राजकीय विद्यालय और उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 05, 2024 • 6:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 5 दिसंबर। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने गुरुवार को ग्राम पंचायत खिरिया में राजकीय विद्यालय और उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां आने वाले रोगियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप समस्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं।इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचने के बाद जिला कलक्टर ने संस्था परिसर का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने क्लास रूम, लाइब्रेरी और वोकेशनल लैब का भी अवलोकन किया। कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्होंने उपलब्ध शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement