Article Image
खान विभाग में नए वर्ष पर पदोन्नतियों की सौगात
केकड़ी। खान एवं भूविज्ञान विभाग में नए वर्ष की शुरुआत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पदोन्नतियों की सौगात लेकर आई है। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की ब
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 01, 2026 • 4:15 AM IST
Share This Story
केकड़ी। खान एवं भूविज्ञान विभाग में नए वर्ष की शुरुआत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पदोन्नतियों की सौगात लेकर आई है। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के बाद विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति आदेश जारी किए गए।

इसके तहत मनोज कुमार तँवर को सहायक खनिज अभियंता से खनिज अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं जे.के. गुरुबक्षाणी को अतिरिक्त निदेशक पद पर पदोन्नति दी गई है। इसके साथ ही एन.एस. शक्तावत एवं डी.एस. देवड़ा को भी पदोन्नति का लाभ मिला है, हालांकि इन दोनों मामलों में लिफाफा फिलहाल बंद रखा गया है।
विभाग ने अनिल खिमेसरा की पदोन्नति प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित (डेफर) किया है। आदेशों के अनुसार आठ खनिज अभियंताओं को अधीक्षक खनिज अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिनमें महेश शर्मा, सत्यनारायण कुमावत, खेमचंद गोयल, धर्मेंद्र भांभू, विजय शंकर जयपाल, दीपक गहलोत, अनुज गोयल एवं श्रीकृष्ण शर्मा शामिल हैं।
इसके अलावा 17 सहायक खनिज अभियंताओं को खनिज अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि 9 फोरमैन को सहायक खनिज अभियंता बनाया गया है। वहीं अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान के पद की डीपीसी प्रक्रिया को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही जयपाल अरोड़ा और ब्रह्मदेव शर्मा को हेड ड्राफ्टमैन पद पर पदोन्नत किया गया है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement