Article Image
खटीक समाज के गणमान्य पंचों की बैठक: सामूहिक विवाह सम्मेलन की तिथि तय
धानेश्वर, 8 जुलाई– खटीक समाज के गणमान्य पंचों की एक महत्वपूर्ण बैठक सकल चौरासी खटीक समाज मन्दिर, धानेश्वर में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 08, 2024 • 10:47 AM IST
Share This Story
धानेश्वर, 8 जुलाई– खटीक समाज के गणमान्य पंचों की एक महत्वपूर्ण बैठक सकल चौरासी खटीक समाज मन्दिर, धानेश्वर में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देवउठनी ग्यारस, दिनांक 12 नवंबर 2024 को खटीक समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन तीर्थ स्थल धानेश्वर में आयोजित किया जाएगा।

इस बैठक में शिवलाल डिडवानिया, शैलेन्द्र डिडवानिया, रामस्वरूप चांवला, कालूराम सोलंकी, नवीन चांवला, प्रहलाद सामरिया, शकर सोलंकी, रामकिशन सोलंकी, रोडू सोलंकी, पांचू लाल चन्देल, मोडूराम बुलिवाल, नानूराम बुलिवाल सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे। सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए समाज के गणमान्य बंधुओं ने लगभग ₹4,00,000 (अक्षरे चार लाख रुपये) की सहयोग राशि भेंट की।
सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष हेमराज खटीक (बच्छखेड़ा) ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सहयोग राशि देने वाले समाज बंधुओं की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सम्मेलन समाज की एकता और भाईचारे को और मजबूत करेगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement