Article Image
कांस्टेबल फूलचंद मोरलिया के असामायिक निधन से ग्राम घटियाली में शोक की लहर, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
सावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम घटियाली निवासी एवं टोंक पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल फूलचंद वर्मा (मोरलिया) का असामायिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे गांव मे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 19, 2025 • 10:25 AM IST
Share This Story
सावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम घटियाली निवासी एवं टोंक पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल फूलचंद वर्मा (मोरलिया) का असामायिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से अस्वस्थ चल रहे कांस्टेबल मोरलिया का इलाज अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चल रहा था। रविवार तड़के इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके गांव घटियाली लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों में शोक का माहौल छा गया। परिजनों ने उनकी अंतिम यात्रा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में गांव और आस-पास के लोग शामिल हुए।

राजकीय सम्मान के साथ विदाई
अंतिम संस्कार के दौरान टोंक पुलिस थाने के एएसआई मदनलाल, कमांडो, और सावर थाने के थानेदार बनवारी लाल मीणा सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहे। कांस्टेबल फूलचंद मोरलिया को राजकीय सम्मान के तहत तिरंगे में लपेटकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके बड़े पुत्र राजकुमार मोरलिया ने उन्हें मुखाग्नि दी।

गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर रेगर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया, पूर्व थानेदार राजपाल मोरलिया, जहाजपुर अंबेडकर विचार मंच के संरक्षक भवानी राम रेगर, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार डिडवारिया, मुकेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार रेडिया सहित कई गणमान्य लोग और समाजबंधु मौजूद रहे। कांस्टेबल फूलचंद मोरलिया की मृत्यु से गांव और पुलिस विभाग दोनों में शोक व्याप्त है। उनके सामाजिक योगदान और सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement