Article Image
क्षत्रिय सभा केकड़ी की नई कार्यकारिणी गठित, 35 सदस्य निर्वाचित
केकड़ी। श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी (श्री जगदम्बा छात्रावास) की कार्यकारिणी का पुनर्गठन 28 जून 2025 को एक विशेष बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रध
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 29, 2025 • 6:18 AM IST
Share This Story
केकड़ी। श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी (श्री जगदम्बा छात्रावास) की कार्यकारिणी का पुनर्गठन 28 जून 2025 को एक विशेष बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान एवं मुख्य संरक्षक भूपेन्द्र सिंह सावर ने की। बैठक में गत कार्यकारिणी की समीक्षा के पश्चात सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष गोपाल सिंह कादेड़ा, महामंत्री दशरथ सिंह भराई एवं कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भराई को यथावत रखते हुए संरक्षक मंडल एवं एडवाइजरी कमेटी की सलाह से पुनर्गठन सम्पन्न हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में बहादुर सिंह पिपलाज, पृथ्वी सिंह सापूंदा, बृजराज सिंह कोहड़ा, महावीर सिंह भीमड़ावास, श्रीमती आशा कंवर सावर, चंद्रवीर सिंह चौसला, शक्ति सिंह हरपुरा, लोकेन्द्र सिंह बघेरा, रघुराज सिंह जूनिया, शिवराज सिंह प्रांहेड़ा, धनराज सिंह प्रांहेड़ा, अमराव सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह कनई, देवेंद्र सिंह हरपुरा, हितेन्द्र सिंह जेतपुरा, रविन्द्र सिंह पिपलाज, शक्ति सिंह पारा, भरत सिंह सापूंदा, भूपेन्द्र सिंह कोहड़ा, बृजेन्द्र प्रताप सिंह सांकरिया, भगवान सिंह उनियारा, मोड़ सिंह भीमपुरा, होनहार सिंह सापूंदा, महेन्द्र सिंह ढोस, अंबिका चरण सिंह कालेड़ा, प्रभाकरण सिंह बिसुंदनी, भवानी सिंह निमोद, गजराज सिंह बिसुंदनी, भगवत सिंह कालेड़ा, दशरथ सिंह पिपलाज, चंद्रवीर सिंह कन्नौज, विक्रम सिंह नयावास सहित कुल 35 सदस्यों को आगामी सत्र 2024-27 के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। लाइब्रेरी व्यवस्था के लिए भंवर सिंह देवगांव तथा भंडार संचालन हेतु घीसू सिंह भाटी को नियुक्त किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से नवगठित टीम को शुभकामनाएं दी गईं और संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया गया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement