Article Image
क्षत्राणी कल्प द्वारा मासिक पेंशन शुरू
जय राजपूताना संघ द्वारा संचालित क्षत्राणी कल्प योजना शाखा केकड़ी द्वारा आर्थिक रूप से असक्षम विधवा क्षत्राणी की सहयोग स्वरूप मासिक पेंशन चालू की गई। जय राजप
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 27, 2025 • 4:51 AM IST
Share This Story
जय राजपूताना संघ द्वारा संचालित क्षत्राणी कल्प योजना शाखा केकड़ी द्वारा आर्थिक रूप से असक्षम विधवा क्षत्राणी की सहयोग स्वरूप मासिक पेंशन चालू की गई। जय राजपूताना संघ के कार्यकर्ता विक्रम सिंह नयावास ने जानकारी दी की जय राजपूताना संघ क्षत्राणी कल्प केकड़ी द्वारा सावर तहसील के पीपलाज पंचायत के एक गांव में पेंशन चालु की गई।

जय राजपूताना संघ द्वारा संचालित ओर विप्सा रेटा द्वारा प्रेरित क्षत्राणी कल्प योजना जरूरतमंद राजपूत परिवारों को ज़रूरत के हिसाब से मासिक पेंशन, सिलाई मशीन, बच्चो की शिक्षा हेतु सहयोग इत्यादि, क्षत्राणी कल्प योजना के स्थानीय सदस्यों द्वारा सहयोग किया जाता हैं। पेंशन देने के दौरान श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी अध्यक्ष गोपाल सिंह कादेड़ा, समाजसेवी दुर्गा सिंह पीपलाज, दशरथ सिंह बिसूँदनी, सूर्यशिवपाल सिंह पीपलाज आदि सदस्य मौजूद रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement