Article Image
कालाभाटा महादेव मंदिर में सात दिवसीय श्रावण महोत्सव का शुभारंभ
केकड़ी /मेवदाकला -प्राचीन सिद्ध पीठ कालाभाटा महादेव मंदिर में आज से सात दिवसीय श्रावण महोत्सव की शुरुआत हुई। इस महोत्सव का आयोजन कालाभाटा महादेव मंदिर के योग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 06, 2024 • 9:08 AM IST
Share This Story
केकड़ी /मेवदाकला -प्राचीन सिद्ध पीठ कालाभाटा महादेव मंदिर में आज से सात दिवसीय श्रावण महोत्सव की शुरुआत हुई। इस महोत्सव का आयोजन कालाभाटा महादेव मंदिर के योगीराज हीरानाथ लमहाराज के सानिध्य में वेदाचार्य पंडित नन्दकिशोर शर्मा के आचार्यत्व में किया जा रहा है। इस वर्ष भी, हर वर्ष की भांति, 11 पंडितों द्वारा सप्तदिवसीय श्रावण महोत्सव 2024 का आयोजन हो रहा है। मंदिर प्रवक्ता चन्दू पण्डित ने बताया कि श्रावण महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सवा लख श्री महामृत्युंजय जाप, सवा लख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, नमक चमक के पाठ, अभिषेक पूजा, जाप अनुष्ठान और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आज मंगलवार से लेकर 12 अगस्त 2024 सोमवार तक चलेगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement