Article Image
कार का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखें दो लाख रुपये अज्ञात बदमाश लेकर फरार
बघेरा के ब्रह्माणी माता मन्दिर के पास खड़ी कार से बीती रात्री को अज्ञात बदमाशों ने कार के शीशे को तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये निकाल कर चोरी की वारदात को अ
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 19, 2025 • 6:52 AM IST
Share This Story
बघेरा के ब्रह्माणी माता मन्दिर के पास खड़ी कार से बीती रात्री को अज्ञात बदमाशों ने कार के शीशे को तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये निकाल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात रविवार रात को करीब 8 बजे के लगभग की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार टोंक से प्रोपर्टी डीलर प्रेमचन्द पुत्र मोहन गुर्जर निवासी साबरी, रामराज पुत्र किशन नाथ निवासी भरनी, अब्दुल पुत्र मोहम्मद नईम निवासी पुरानी टोंक, तारा चन्द पुत्र हेमराज निवासी दूनी, छोटू लाल गुर्जर निवासी ककराज टोक स्विफ्ट डिजायर कार मे सवार होकर केकड़ी आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे बघेरा के पास ब्रह्माणी माता मन्दिर मे दर्शन के लिए सक गए। रात को करीब 8 बजे के लगभग कार को मन्दिर के बाहर सड़क किनारे बनी दुकानो के पास कार को खड़ी कर पांचो व्यक्ति मन्दिर में दर्शन करने के लिए चले गए। पांचो मन्दिर में दर्शन कर जब वापिस लौटे तो कार के पिछली फाटक का शीशा टूटा हुआ था। कार अन्दर एक पत्थर पड़ा हुआ था।

वही कार में रखें हुए दो लाख रुपये गायब मिले। पीडित ने बघेरा पुलिस चौकी पर घटना की सूचना दी जिस पर पुलिस चौकी पर कार्यरत कान्सटेबल पुखराज मौके पर पहुंचे तथा घटना की सूचना पुलिस सिटी थाना केकड़ी को दी जिस पर थानाधिकारी कुसुमलता मीणा मय पुलिस जाप्ते के घटना स्थल पर पहुंची तथा मौका मुआवना कर वारदात के सम्बन्ध में जानकारी ली। पांचो व्यक्तियों से पूछताछ कर बयान लिए तो पांचो के विरोधाभाषी बयान सामने आए जिससे पुलिस को पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे टोंक से केकड़ी में दुकान खरीदने का सौदा करने जा रहे थे। घटना के बाद प्रेमचन्द गुर्जर की तबीयत खराब हो गई जिसे बघेरा के सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया जहा सें प्राथमिक उपचार के बाद केकडी जिला चिकित्सालय उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस की मदद से रैफर कर दिया। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement