Article Image
कमाएं ₹5000 हर महीने: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन शुरू, प्रतिभाओं के लिए अवसर और आर्थिक सहयोग
केकड़ी- अगर आप बेरोजगार हैं और देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में काम सीखते हुए कमाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है! प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 08, 2025 • 5:00 AM IST
Share This Story
केकड़ी- अगर आप बेरोजगार हैं और देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में काम सीखते हुए कमाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है! प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पायलट प्रोजेक्ट फेस 2 के तहत 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, डिग्री या आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को 12 माह तक ₹5000 की स्कॉलरशिप और इंटर्नशिप जॉइन करते ही ₹6000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

12 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पायलट प्रोजेक्ट फेस 2 के अंतर्गत बेरोजगारों के लिए देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में काम सीखने और कमाने का सुनहरा अवसर 12 मार्च तक उपलब्ध है। कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के शासन सचिव डॉक्टर समित शर्मा ने ऐसे बेरोजगार युवाओं का आवाहन किया है कि वह अकादमी शिक्षा उपरांत बतौर इंटर्नशिप व्यवहारिक एवं प्रयोग ज्ञान से लाभान्वित हो। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन करने के लिए पोर्टल पर अपना पंजीयन लॉगिन करके दिनांक 12.3.2025 तक करवा सकते हैं। राजकीय आईटीआई केकड़ी के सहायक निदेशक जगदीश सिंह सिसोदिया ने बताया कि ऐसे बेरोजगार अभ्यर्थी जो दसवीं, 12वीं, डिप्लोमा, डिग्री अथवा आईटीआई उत्तीर्ण है तथा जिनकी आयु 21 से 24 वर्ष है तथा जिनकी पारिवारिक आय रुपए 8 लाख से कम है और परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं है योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इस योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप के दौरान 12 माह के लिए ₹5000 की स्कॉलरशिप देय होगी तथा इंटर्नशिप जॉइन करते ही एकमुफ्त₹6000 दिया जाना प्रस्तावित है।पंजीयन में सहयोग हेतु राजकीय आईटीआई केकड़ी रविवार को अवकाश के दिन भी खुला रहेगा तथा इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय समय में उक्त संस्थान में अपने दस्तावेजों के साथ (योग्यता प्रमाण पत्र अंक तालिका आधार कार्ड बैंक पासबुक ईमेल आईडी में मोबाइल नंबर) उपस्थित होकर उक्त योजना में पंजीयन करवा सकते हैं।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement