Article Image
कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं अवैध खनन पर जिला कलक्टर ने ली बैठक
केकड़ी , 30 मई। कानून व्यवस्था ,महिला सुरक्षा एवं अवैध खनन पर गुरुवार को जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 30, 2024 • 7:14 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 30 मई। कानून व्यवस्था ,महिला सुरक्षा एवं अवैध खनन पर गुरुवार को जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल सहित प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने पुलिस गश्त बढ़ाने, सामुदायिक भागीदारी और महिला हेल्पलाइन और सहायता केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया । महिलाओं के अधिकारों पर काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के साथ सहयोग लेकर कार्य करने को कहा। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं त्वरित कार्यवाही करने को निर्देशित किया ।

उन्होंने बताया कि सभी के लिए, विशेषकर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण वातावरण बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध हैं। प्रगति की निगरानी करने और इन पहलुओ के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा करने को निर्देशित किया ।
जिला कलक्टर ने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति रख कार्यवाही करें। बैठक में उन्होंने अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उपखंडवार अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी अवैध खनन की रोकथाम के लिए रात्रि में भी मॉनिटरिंग करें, अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखते हुए जीरो टॉलरेंस रखते हुए कार्यवाही करें।
जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने संयुक्त कार्यवाही बढ़ाकर अवैध खनन पर लगाम कसने के निर्देश दिए । साथ ही ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी, परिवहन , खनन एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement