Article Image
केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी का हुआ स्वागत
केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी के मंत्री बनने के बाद प्रथम बार अजमेर आगमन पर सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया।अजमेर सांस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 15, 2024 • 12:16 PM IST
Share This Story
केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी के मंत्री बनने के बाद प्रथम बार अजमेर आगमन पर सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया।

अजमेर सांसद तथा भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी का शनिवार को मंत्री बनने पर प्रथम बार संसदीय क्षेत्र में आगमन हुआ। उनका दूदू विधानसभा क्षेत्र से ही विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। अजमेर जिले में प्रवेश पर बान्दर सिन्दरी में किशनगढ़, सिलोरा, सुरसुरा, पाटन, अरांई क्षेत्र के बड़ी संख्या में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा स्वागत किया गया। डींडवाड़ा के ग्रामीणों के द्वारा टोल प्लाजा से पहले स्वागत किया गया। टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में जन समूह ने आतिशबाजी कर माल्यार्पण किया।

श्री चौधरी का किशनगढ़ नगर में प्रवेश पर नगर परिषद सभापति श्री दिनेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शानदार स्वागत किया गया। इसमें कृषक कल्याण के कर्तव्य को सुचारू सम्पादित करवाने के प्रतीक स्वरूप हरियाली का उपहार प्रदान किया गया। नगर प्रवेश के समय ही सम्मान समारोह स्थल पर बारिश हुई। उनका रोड़वेज बस स्टेण्ड, कृषि उपज मण्डी समिति, तिलक नगर, राधा कृष्ण विहार, पहाड़िया चौराहा, कृष्णपुरी, गेगल सहित अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी, श्री मदनगंज व्यापार मण्डल, गणगौर महोत्सव समिति, सायंकालीन मिलन ग्रुप, अग्रवाल समाज, दशहरा मेला कमेटी जैसे कई संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल थे। जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई।

केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि कृषक वर्ग के कल्याण की जिम्मेदारी अजमेर के आमजन के आशिर्वाद से मिली है। इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया। कहा कि अजमेर संसदीय क्षेत्र की पेयजल सहित समस्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा। क्षेत्र के किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना प्रमुख ध्येय रहेगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement