Article Image
कादेड़ा सरपंच उपचुनाव: निर्विरोध निर्वाचन की संभावना खत्म, रामस्वरूप गुर्जर, रफीक, राजेंद्र राठौड़ और रेखा जादम ने दाखिल किया नामांकन
केकड़ी। कादेड़ा ग्राम पंचायत सरपंच उपचुनाव में सोमवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें कुल चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। प्रार
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 05, 2025 • 5:26 AM IST
Share This Story
केकड़ी। कादेड़ा ग्राम पंचायत सरपंच उपचुनाव में सोमवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें कुल चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। प्रारंभिक चर्चाओं में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना जताई जा रही थी, क्योंकि सभी दावेदारों का झुकाव रामस्वरूप गुर्जर के समर्थन में दिख रहा था। लेकिन ऐन मौके पर पूर्व सरपंच रेखा जादम के नामांकन दाखिल करने से चुनावी मुकाबला रोचक हो गया।
नामांकन के अंतिम दिन रामस्वरूप गुर्जर, रफीक, राजेंद्र राठौड़ और रेखा जादम ने अपने पर्चे दाखिल किए। इससे पहले पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन को लेकर आपसी सहमति बनाने की कोशिशें चल रही थीं, लेकिन रेखा जादम के मैदान में आने के बाद अब यह चुनाव प्रतिस्पर्धात्मक हो गया है। अब सभी प्रत्याशियों की उम्मीदवारी की जांच के बाद चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस उपचुनाव में मतदाता अब सीधा फैसला करेंगे कि ग्राम पंचायत की कमान किसके हाथों में होगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement