Article Image
कोठारी कॉलेज में 16 छात्र छात्राओं को गणवेश वितरित
सावर निर्मला कोठारी महाविद्यालय सावर में 16 छात्र छात्राओं को गणवेश वितरित करते हुए अध्यक्ष अभिषेक कोठारी ने कहा कि संस्कारवान बालक बनकर, सफल नागरिक बन माता
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 07, 2024 • 5:29 AM IST
Share This Story
सावर निर्मला कोठारी महाविद्यालय सावर में 16 छात्र छात्राओं को गणवेश वितरित करते हुए अध्यक्ष अभिषेक कोठारी ने कहा कि संस्कारवान बालक बनकर, सफल नागरिक बन माता-पिता और कॉलेज का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि जैसा खाओगे अन्न वैसा होगा मन। कार्यक्रम में कॉलेज के निर्देशक एस एन न्याति ने कहा कि सभी बालक बालिकाओं को गणवेश में ही कॉलेज आना है और अनुशासित रहकर नियमित अध्ययन करना है।

कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी ने बताया कि यह गणवेश 16 छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की ओर से निःशुल्क प्रदान की गई है।कार्यक्रम में विजयलक्ष्मी रेगर, रीना कुमारी रेगर, लक्ष्मी बलाई, अंकिता कुमारी मीणा, सुशील कुमार मीणा पूजा मीणा, निर्मला कुमारी मीणा निकिता कुमारी मीणा, कोमल मीणा, अंजलि रेगर, प्रियंका गुर्जर, संजय कुमार भील, यश धाबाई, रोहित पंवार, भारती मीणा, किरण मीणा को गणवेश वितरित की गई।

कार्यक्रम में प्राध्यापक रामबाबू सोनी, धनराज जांगिड़, छीतरलाल बलाई, सल्तनत पावेल पठान आशा त्रिपाठी, राजेंद्र मीणा रामगोपाल बलाई, सलमा गौरी तंजीम खान कार्यालय सहायक श्यामलाल नुवाल, कैलाश चंद्र और प्रहलाद गुर्जर उपस्थित थे
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement