Article Image
कोठारी कॉलेज में बी.एड के छात्रों का प्रवेश उत्सव बनाया
केकड़ी जिले के सावर नगर पालिका में स्थित निर्मला कोठारी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार को शिक्षण सत्र में बी.एड के छात्राध्यापकों का प्रवेशोत्सव स
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 05, 2024 • 9:04 AM IST
Share This Story
केकड़ी जिले के सावर नगर पालिका में स्थित निर्मला कोठारी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार को शिक्षण सत्र में बी.एड के छात्राध्यापकों का प्रवेशोत्सव समारोह मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कालेज निदेशक एस एन न्याती मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता लायन रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी मौजूद थे।

समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक एस एन न्याति ने कहा कि छात्रों को अनुशासन में रहकर अपना भविष्य उज्जवल बनाना चाहिए और समय का महत्व समझना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए सुवलका ने कहा कि संस्कारवान अध्यापक बनकर राष्ट्र का भविष्य उज्जवल करें। शिक्षक दिवस पर शिक्षक बनने की बधाई देते हुए कहा कि सरकारी अध्यापक बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। प्रवेश उत्सव के बाद शिक्षक दिवस बनाया गया अतिथियों ने डॉक्टर राधाकृष्णन के चित्र पर माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज के समस्त प्राध्यापकों का तिलक लगाकर माला पहनकर श्रीफल भेंट कर पेन देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक धनराज जांगिड़ ने किया।कार्यक्रम में व्याख्याता रामबाबू सोनी ,छीतर लाल बलाई ,आशा त्रिपाठी ,पावेल सल्तनत पठान राजेंद्र मीणा ,रामगोपाल मेघवंशी सलमा गौरी ,तंजीम खान कार्यालय सहायक श्यामलाल नुवाल ,कैलाश चंद्र प्रहलाद गुर्जर ,देवराज गुर्जर आदि उपस्थित थे
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement