Article Image
कागज मांगने के बहाने की पिकअप लूट, आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में
केकड़ी- जिले के पुलिस थाना भिनाय ने लूट के मामले में 9 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी मुकेश जाट को प्रभावी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 23, 2024 • 9:29 AM IST
Share This Story
केकड़ी- जिले के पुलिस थाना भिनाय ने लूट के मामले में 9 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी मुकेश जाट को प्रभावी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। घटना वर्ष 2015 की है, जब परिवादी शिवराज माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विजयनगर से बांदनवाड़ा जाते समय उसकी पिकअप गाड़ी को स्कॉर्पियो सवार लोगों ने रोका और कागज मांगने के बहाने लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय जयपुर ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस टीम ने कई वर्षों की मेहनत के बाद आरोपी मुकेश जाट को भीलवाड़ा जिले के मेघरास से गिरफ्तार किया। आरोपी पर प्रकरण संख्या 133/2015 में धारा 392, 342, 323, और 341 भादस के तहत मुकदमा दर्ज था। इससे पहले मामले के एक अन्य आरोपी कमलसिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक केकड़ी, वंदिता राणा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी भिनाय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। इस पुलिस कार्यवाही टीम नितिन जैन (आईपीएस, प्रोबेशनर, जिला भीलवाड़ा), ओमप्रकाश चौधरी (प्रभारी, स्पेशल टीम, जिला भीलवाड़ा, मय टीम), ओमप्रकाश (उपनिरीक्षक, थानाधिकारी, थाना भिनाय, जिला केकड़ी), गिरधारी सिंह (सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना भिनाय, जिला केकड़ी), नवल सिंह कांस्टेबल, शंकरलाल कांस्टेबल की सराहनीय भूमिका रही।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement