Article Image
केकड़ी सदर पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
केकड़ी-अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केकड़ी सदर थाना पुलिस ने एक युवक को धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 19, 2025 • 4:07 AM IST
Share This Story
केकड़ी-अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केकड़ी सदर थाना पुलिस ने एक युवक को धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोराज मीणा एवं वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में, थानाधिकारी नाहरसिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 19 जून 2025 को गश्त के दौरान पुलिस टीम ग्राम उगाई से कादेड़ा की ओर जा रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि निमोद जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति प्रतिक्षालय के पीछे लोहे की धारदार तलवार लिए बैठा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम समीर हुसेन पुत्र अल्ताफ हुसेन, उम्र 21 वर्ष, निवासी खवास, थाना केकड़ी सदर, जिला अजमेर बताया। तलाशी में उसके पास से एक लोहे की नंगी तलवार बिना लाइसेंस के बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 109/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है। इस कार्रवाई में नाहरसिंह (उप निरीक्षक), प्रभूलाल (सहायक उप निरीक्षक), छोटूलाल, अविनाश व हितेश (कांस्टेबल) शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement