Article Image
केकड़ी शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
केकड़ी- पुलिस थाना केकड़ी शहर ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए 10 साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विष्णु कुमार यादव, निवासी जाल का कुआं घो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 20, 2025 • 3:56 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस थाना केकड़ी शहर ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए 10 साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विष्णु कुमार यादव, निवासी जाल का कुआं घोषी मोहल्ला, टोंक (हाल निवासी बंजारा मोहल्ला, केकड़ी) के खिलाफ चैक अनादरण से जुड़े पांच अलग-अलग मामले लंबित थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी सोराजमल मीणा एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा की निगरानी में पुलिस थाना केकड़ी शहर ने यह कार्रवाई की। शहर थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विष्णु यादव के खिलाफ चैक अनादरण और अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज थे, कोर्ट केस नं. 265/2015 सुशील बनाम विष्णु यादव धारा 138 एन.आई. एक्ट, कोर्ट केस नं. 266/2015 धनराज बनाम विष्णु यादव धारा 138 एन.आई. एक्ट, कोर्ट केस नं. 275/2014 हरिश बनाम विष्णु यादव धारा 138 एन.आई. एक्ट, कोर्ट केस नं. 274/2014 हरिश बनाम विष्णु यादव धारा 138 एन.आई. एक्ट, कोर्ट केस नं. 11/2014 सरकार बनाम विष्णु यादव धारा 306 भादस। इस कार्रवाई में पुलिस टीम में कुसुमलता मीणा थानाधिकारी केकड़ी शहर, रामराज , राकेश कुमार और नीरज सिंह शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement