Article Image
केकड़ी शहर थाना पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे, 4 साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी शहर ने चार साल से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल मीना
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 09, 2025 • 7:45 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी शहर ने चार साल से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल मीना और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी कुसुमलता मीणा (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने फरार आरोपी सत्यनारायण उर्फ सत्या पुत्र किशनलाल बागरिया (25), निवासी सुरजपुरा थाना सरवाड़, जिला अजमेर को गिरफ्तार किया। यह आरोपी वर्ष 2021 से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
वारदात के अनुसार, 28 जुलाई 2021 को परिवादी मनीष पुत्र नौरतमल मेवाड़ा निवासी सापण्दा रोड, केकड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम करीब 5 बजे उनकी पत्नी बच्चे को कोचिंग से लेने गई थी। जब आधे घंटे बाद वह लौटी तो मकान का ताला टूटा मिला। अलमारी से करीब 8 तोला सोना, आधा किलो चांदी के जेवर और 1 लाख रुपये नकद चोरी हो चुके थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी सत्यनारायण उर्फ सत्या का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। अजमेर और उदयपुर जिलों में चोरी, नकबजनी और अन्य धाराओं में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश अभी न्यायालय में लंबित हैं। कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, सउनि घीसालाल, कानि राकेश और कानि कालूराम की भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement