अजमेर रेंज के महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत कई पुलिस उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। यह तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश के अनुसार, स्थानांतरित पुलिस उप निरीक्षकों की सूची इस प्रकार है - 


जगदीश प्रसाद चौधरी /कानाराम को जिला ब्यावर से जिला केकड़ी स्थानांतरित किया गया है। हरिराम जाजुन्दा /रंगलाल को भी जिला ब्यावर से जिला केकड़ी भेजा गया है। हीरालाल /हजारीलाल का तबादला जिला शाहपुरा से जिला टोंक में किया गया है। सत्यवान सिंह मीणा /बाबूलाल को जिला केकड़ी से जिला शाहपुरा स्थानांतरित किया गया है। सुरेन्द्र कुमार गोदारा/ भगवान राम का भी स्थानांतरण जिला केकड़ी से जिला शाहपुरा में किया गया है। सुरेश कुमार बिजारणिया को जिला टोंक से जिला केकड़ी भेजा गया है। ये स्थानांतरण अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक ओम प्रकाश द्वारा जारी आदेश के अनुसार किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने इन तबादलों को विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक सुधारों के हिस्से के रूप में देखा है।