Article Image
केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर की तैयारी
केकड़ी: विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन 22 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की बैठक पो की नाड़ी स
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 14, 2024 • 5:49 AM IST
Share This Story
केकड़ी: विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन 22 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की बैठक पो की नाड़ी स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में विधानसभा के सातों मंडल के पदाधिकारीगण शामिल हुए।

विधायक के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता व आमजन द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की सेवा करना है और इसमें 2200 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के लिए एक हेलमेट उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा, "खून दुनिया की किसी फैक्ट्री में नहीं बनता है। रक्तदान एक बहुत बड़ा पुण्य कार्य है जिससे हम किसी की जान बचा सकते हैं। इसलिए, मैं आम जनता से आग्रह करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।"
बैठक में जिला उप प्रमुख हगामी लाल चौधरी, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, ब्राह्मणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, सरवाड़ मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद केकड़ी राजेंद्र चौधरी, बलराज मेहरचंदानी, इंद्र नारायण गुर्जर, अजय पारीक एडवोकेट, महामंत्री राम बाबू सांगरिया, कमल सांखला, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कँवर, केकड़ी अध्यक्ष अनीता राठी, पार्षद कोमल राठी, प्रीति जैन, शोभा देवी, जशोदा देवी, धनराज चौधरी, मनोज कुमावत, राजवीर हावा, धनराज कच्छावा, रितेश जैन, पार्षद सुरेश चौधरी, सुरेश साहू, लोकेश साहू, कैलाश जाट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement