Article Image
केकड़ी विधान सभा क्षेत्र में धूमधाम से मना अंतराष्ट्रीय महिला दिवस
केकड़ी विधान सभा क्षेत्र के सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा जारी कैलेंडर के आधार पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 08, 2025 • 7:59 AM IST
Share This Story
केकड़ी विधान सभा क्षेत्र के सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा जारी कैलेंडर के आधार पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर महिला नव मतदाताओं ने निबंधलेखन,भाषण,पोस्टर , मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित महिलाओं को व नव मतदाता महिलाओं को संस्थानों में सम्मानित किया गया जहां उन्होंने मतदाता सूची में महिला मतदाता प्रतिशत(EP ratio) को बढ़ाने के तरीकों पर अपने विचार रखे साथ ही सभी निर्वाचनों में महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया सभी संस्थानों में स्वच्छ लोकतंत्र का यही नारा ,बराबर हो महिला पुरुष मतदान हमारा नारे के साथ सभी निर्वाचनों में अपने मत प्रयोग की शपथ ली।
इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय (पारा, सातोलाव, सावर,केकड़ी,टांटोटी,आमलीखेड़ा आदि), मिश्रीलाल दुबे शिक्षक संस्थान केकड़ी,राजकीय महाविद्यालय केकड़ी, आईटीआई कॉलेज केकड़ी,टैगोर टी टी कॉलेज केकड़ी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गये।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement