Article Image
केकड़ी वृत में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 47 आरोपी गिरफ्तार, 40 स्थानों पर दबिश, 13 टीमों की संयुक्त कार्रवाई
केकड़ी वृत में अपराधियों की धरपकड़ के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा, राजस्थान
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 01, 2025 • 8:24 AM IST
Share This Story
केकड़ी वृत में अपराधियों की धरपकड़ के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा, राजस्थान जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी सोराजमल मीणा के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में समस्त थाना अधिकारियों ने थाना क्षेत्र में कुल 13 टीमों का गठन किया और 40 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अपराधियों को पकड़ा।

पुलिस थाना केकड़ी सिटी में 17 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना केकड़ी सदर में 07 व्यक्तियों को इसी धारा में गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना सरवाड़ में 09, पुलिस थाना सावर में 05 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में, 1 को आबकारी एक्ट में और 1 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार पुलिस थाना सराना में 06 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में और 1 को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना भिनाय में 1 आरोपी को एनडीपीएस एक्ट और 1 को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement